फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Betul News: धमाके के साथ फटी बैटरी और जिंदा जल गया दिव्यांग, सरकार की दी ई-ट्राईसाइकिल ने ले ली शिक्षक की जान

Sat, 31 Jan 2026 01:34 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

बैतूल-मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने इंसानियत और सिस्टम दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सारनी थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त चौक के पास एक दिव्यांग व्यक्ति की चलती ई-ट्राईसाइकिल में धमाके के साथ बैटरी फट गई, और देखते ही देखते पूरी ई-ट्राईसाइकिल आग की लपटों में घिर गई। इस भयावह हादसे में साइकिल चला रहे दिव्यांग युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार लोखंडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील दिव्यांग होने के बावजूद आत्मनिर्भर था और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का खर्च चला रहा था, लेकिन किसे पता था कि सरकार की ओर से दी गई बैटरी चालित तीन पहिया ई-ट्राईसाइकिल ही उसकी मौत का कारण बन जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए। कुछ ही सेकंड में साइकिल आग का गोला बन गई। घटना स्थल के पास मौजूद एक दुकानदार ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि सुनील को बचाया नहीं जा सका। लोग बेबस होकर सिर्फ चीखते-चिल्लाते रह गए।

ये भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री के वारिसों को झटका, कोर्ट ने कहा- अपंजीकृत सेल डीड से न मालिकाना हक मिलता है न स्टे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी भेजा गया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि बैटरी में अचानक ब्लास्ट कैसे हुआ और इसके पीछे तकनीकी खामी थी या लापरवाही। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि सुनील ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। अब सवाल यह है कि क्या दिव्यांगों को दी जा रही बैटरी वाली ई ट्राईसाइकिलें सुरक्षित हैं? और क्या इस दर्दनाक मौत के लिए कोई ज़िम्मेदार ठहराया जाएगा?    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें