फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani: स्कूल का स्पोर्ट्स टीचर रहस्यमयी तरीके से गायब, फोन नहीं उठाने पर दरवाजा तोड़ पहुंची पुलिस

Thu, 28 Nov 2024 10:03 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ ब्लॉक की श्री राम कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक स्पोर्ट्स टीचर के गायब होने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि अंजड़ के एक निजी स्कूल में कार्यरत स्पोर्ट्स टीचर सालिग्राम सिरसाठ बीते कुछ महीनों से इस कॉलोनी में किराए के मकान के पहले माले पर रहते थे।

मंगलवार से उनके अचानक लापता होने पर पत्नी और परिजनों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। जब मकान मालिक राहुल पिपलिया ने उनके कमरे की स्थिति देखी, तो दरवाजा अंदर से बंद था, लेकिन गैलरी का दरवाजा खुला हुआ पाया गया। संदेह होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

कमरे से गायब मिले स्पोर्ट्स टीचर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर उनका मोबाइल फोन गैलरी में पड़ा मिला, लेकिन स्पोर्ट्स टीचर का कोई पता नहीं चला। कमरे की गैलरी का दरवाजा खुला होने के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि सालिग्राम गैलरी से कूदकर कहीं चले गए होंगे।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंजड़ थाना प्रभारी गिरवर सिंह जलोदिया ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि सालिग्राम सिरसाठ खेतिया क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना पाकर उनकी पत्नी और परिजन भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने परिजनों और मकान मालिक के बयानों के आधार पर टीचर की तलाश शुरू कर दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुए इस गायब होने के मामले ने नगरवासियों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें