फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: पटवारी ने विजयवर्गीय पर की टिप्पणी, कहा-मानसिक स्थिति ठीक नहीं, कांग्रेस इलाज कराने को तैयार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Updated Fri, 26 Sep 2025 10:43 PM IST

खरगोन में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली और किसान सम्मेलन में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और मंत्री विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा। पटवारी ने मानसिक स्थिति पर विवादित बयान दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी परिसर में मंत्री का पुतला भी जलाया।

जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली और किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को अपने मंत्री का दिमागी इलाज कराना चाहिए। अगर सरकार इलाज नहीं करा पा रही है तो कांग्रेस चंदा इकट्ठा कर अमेरिका में इलाज कराने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- दहला देने वाला हत्याकांड: मां के सामने पांच साल के बच्चे का सिर धड़ से किया अलग, लोगों ने हत्यारे की ले ली जान

मुख्यमंत्री बनने के सपनों पर कटाक्ष
पटवारी ने कहा कि विजयवर्गीय की उम्र 70 साल हो चुकी है और वे 20 साल से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनका सपना पूरा होगा, लेकिन डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनते ही उनके अरमान पूरे नहीं हो सके। पटवारी ने कहा कि विजयवर्गीय को भगवान सद्बुद्धि दे, ऐसी हम मां नर्मदा से प्रार्थना करते है। पटवारी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेशभर में मंत्री का पुतला फूंकने का आग्रह भी किया।

पुतला दहन और किसानों के मुद्दे
सभा समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी परिसर में मंत्री का पुतला फूंका। पटवारी ने किसानों को फसल का कम दाम मिलने और लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए न दिए जाने पर भी सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें- रिश्ते की पवित्रता वाले बयान पर विजयवर्गीय के साथ मंत्री विजय शाह,बोले-सगी बहन तो क्या चुंबन लूंगा

अन्य नेताओं के आरोप
पूर्व विधायक रवि जोशी ने क्रांति सूर्य टंट्या भील यूनिवर्सिटी में सुविधाओं की कमी और मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी पर सरकार पर निशाना साधा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें