फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwani News: बड़वानी में महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, सब स्वस्थ, डॉक्टर बोले- हजारों में एक मामला

Tue, 04 Nov 2025 04:42 PM IST
बड़वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी

बड़वानी में एक दुर्लभ प्रसव के दौरान महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया। जैन अस्पताल में हुए इस अद्भुत प्रसव के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ऐसी प्रेग्नेंसी हजारों में एक होती है। राहत की बात यह है कि मां और तीनों बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह मामला शहर के निजी जैन अस्पताल का है, जहां डॉक्टर्स और स्टाफ ने सामान्य डिलीवरी के दौरान यह चमत्कार देखा। जिले के राजपुर निवासी सुमरिया पति अरबाज काजी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन तत्काल बड़वानी के जैन अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की टीम ने महिला को भर्ती किया और सामान्य प्रसव की प्रक्रिया शुरू की। कुछ देर बाद जैसे ही डिलीवरी हुई, एक नहीं... दो नहीं... बल्कि तीन बच्चियों की किलकारियां एक साथ गूंजीं।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में दो दिन तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना, 6 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

डॉक्टर बोले- हजारों में एक ऐसा मामला
अस्पताल की डॉ. निशु जैन ने जानकारी दी कि ऐसी प्रेग्नेंसी के मामले बहुत ही दुर्लभ होते हैं, यह हजारों में एक की संभावना होती है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियां और उनकी मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और सभी का चिकित्सकीय परीक्षण कर लिया गया है। डॉक्टर और स्टाफ ने इस सफलता को ईश्वर की अद्भुत देन बताया।

परिवार में खुशी का माहौल
सुमरिया और अरबाज काजी के परिवार में तीनों बेटियों के जन्म से खुशियों की लहर दौड़ गई। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पल उनके लिए किसी कुदरती करिश्मे से कम नहीं है। डॉ निशु जैन ने मामले में जानकारी दी   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें