बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं और वन्यजीवों के रोमांचक नजारे देखकर मंत्रमुग्ध होते हैं। हाल ही में जंगल सफारी पर गए सैलानियों को बाघिन तारा के दो शावक देखने को मिले, जिन्हें देखकर सैलानी खुशी से झूम उठे। बाघिन तारा के शावक इन दिनों सैलानियों को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। जहां शावक पहले अपनी मां तारा के साथ जंगल में चहलकदमी करते नजर आते थे, तो अब बड़े होने पर मां के बिना भी जंगल में खेलते देखे जा रहे हैं। हाल ही में सैलानियों ने तारा के शावकों को तालाब के पास पीते हुए कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।