फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचा पति, पुलिस से बोला- मैंने बीवी को मार डाला

Sat, 14 Sep 2024 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले में एक पति ने आपसी विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने बीवी को मार डाला है। जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटना शुक्रवार को देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शंकर कॉलोनी की है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार का हत्या कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति पत्नि का सुबह आपस में कोई विवाद हुआ था, जिसके चलते पति ने पत्नी की हत्या की हैं। पति ने महिला की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर का दरवाजा बंद कर थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और महिला के शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी दशरथ रजक का विवाह वर्ष 2003 में किरण से हुआ था। किरण लोगो के घरों में मेड का काम करती थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं जो घटना के समय स्कूल गए थे। उसी दौरान पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर पति ने कुल्हाड़ी से वार करते हुए पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

देहात थाना प्रभारी आरपीएस चौहान ने बताया कि शंकर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह पति पत्नी के बीच आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह क्या है इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें