फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: संसद में सांसद के साथ हुई घटना का अशोकनगर में विरोध, भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Fri, 20 Dec 2024 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों पर किए गए कथित हमले की कड़ी निंदा की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय ठाकुर ने कहा, "देश के विकास का नक्शा जिस संसद में तैयार होता है, उसे कांग्रेस जानबूझकर बाधित कर रही है। कांग्रेस नेता अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। भाजपा के बुजुर्ग सांसदों पर किए गए हमले की पूरे देश में निंदा हो रही है।"

पुतला दहन की पृष्ठभूमि
संसद में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच धक्कामुक्की की घटना के बाद भाजपा ने देशभर में राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। इस घटना में भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी प्रतिक्रिया
इससे पहले, गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया था, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। भाजपा ने इसे राजनीतिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास करार दिया।

अशोकनगर में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर संसद की गरिमा भंग करने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश विरोधी गतिविधियां बंद करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस पर संसद को बाधित करने और विकास कार्यों में रुकावट डालने का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें