फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: सिर कटी लाश को लेकर पुलिस ने किया खुलासा, मात्र इतने रुपये के लिए की गई थी युवक की हत्या

Thu, 14 Nov 2024 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की पुलिस ने करीब एक माह पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। देहात थाना पुलिस को एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली है, जिसकी पैसों के लालच में हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। 

दरअसल, अशोकनगर देहात थाना पुलिस ने एक महीने पहले शहर के कोलुआ रोड पर मिली सिर कटी लाश के मामले में हत्यारे को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की हत्या पैसे और बाइक लूटने के उद्देश्य से की गई थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की नियत पैसों को देखकर बिगड़ गई थी। उसने मृतक को शराब पिलाई और फिर उसकी बाइक से सुनसान इलाके में ले गया। वहां लूटपाट करने के बाद आरोपी ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए मृतक की गर्दन काटकर कुछ दूर फेंक दी और 20 हजार रुपये और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। मामले की जांच के दौरान देहात पुलिस ने दर्जनों जगहों पर 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। आखिरकार, एक महीने बाद पुलिस को सफलता मिली और इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें