अशोकनगर जिले में एक युवक के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को निशाना बनाते हुए अभद्र टिप्पणी की है, जिसके विरोध में गुरुवार को एकत्रित हुए समाजजन कोतवाली थाने पहुंचे और संबंधित आरोपी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई।
जानकारी के मुताबिक सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने ओर हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने के मामले से आहत ब्राह्मण समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वाले सुनील मौर्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन एसपी सहित सिटी कोतवाली में एसडीओपी और टीआई को सौंपा है, जहां उन्हें उचित कार्रवाई के लिए आश्वास्त किया गया।
दरअसल, सुनील मौर्य नामक युवक एक युवक फेसबुक पर लगातार ब्राह्मण और क्षत्रियों महिलाओं के लिए अपशब्द लिख रहा था, साथ ही उसने हिन्दू देवी देवताओं पर भी अभद्र टिप्पणी की है। जिससे आहत होकर ब्राह्मण समाज और करणी सेना ने यह कृत्य करने वाले सुनील मौर्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराने को लेकर न केवल ज्ञापन सौंपा है, बल्कि पुलिस के समक्ष सारे साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। इस मामले में अशोकनगर एसपी विनीत जैन ने तत्काल कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
वहीं ब्राह्मण समाज के युवा नेता राहुल शर्मा ने मीडिया को बताया कि कोई सुनील अहिरवार है जोकि पिपरिया का रहने वाला है। ऐसी जानकारी हमे मिली है, इसके द्वारा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के साथ साथ हिन्दू देवी देवताओं के लिए भी अपमानित शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसके संबंध में हमने शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें हमे तत्काल कार्रवाई का आश्वासन मिला है।