फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: शिक्षक का अनोखा प्रदर्शन, सीने पर पोस्टर चिपका पहुंचा कलेक्ट्रेट, जानें पूरा मामला

Tue, 09 Dec 2025 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट झेल रहे एक शिक्षक ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अनोखे तरीके से अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखी। सिरोंज तहसील के शासकीय हाई स्कूल रतनवर्ष में पदस्थ शिक्षक अपने शरीर पर पोस्टर चिपकाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर से एक साल से लंबित वेतन दिलाने की गुहार लगाई। शिक्षक का कहना है कि विभागीय स्तर पर हुई त्रुटि के कारण उनका वेतन पिछले एक वर्ष से अटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक कार्यालय में कई बार आवेदन और पत्राचार किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गलत विवरण और प्रक्रिया में चूक के कारण भुगतान रुका हुआ है। शिक्षक ने कहा कि वेतन न मिलने से परिवार के भरण-पोषण में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई घर का खर्च और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा, ताकि उनकी बात प्रशासन तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें- वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल,10.5% मतदाता नो मेपिंग में, 50 दिन में नहीं मिले रिकॉर्ड तो नाम कटेंगे

 कलेक्टर ने मामले में लिया संज्ञान
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही है। शिक्षक को उम्मीद है कि अब जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा और उन्हें उनका लंबित वेतन मिल सकेगा।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें