फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashoknagar News: मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कहा- इस्तीफा दें मंत्री या बर्खास्त करे सरकार

Fri, 16 May 2025 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान का मुद्दा गर्माता जा रहा है। अब कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले में मोर्चा खोलते हुए मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अपने मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है इसीलिए अब तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया है। कांग्रेस के अलावा अन्य समाजसेवी संगठनों ने भी मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

दरअसल बीते दिनों एक आयोजन के दौरान मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया गया था। हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंत्री पर एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अब तक मंत्री अपने पद पर बने हुए हैं। न तो उन्होंने इस्तीफा दिया है और न ही सरकार द्वारा उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त किया गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेस उग्र हो गई है और अब सभी जिला मुख्यालयों पर मंत्री के इस्तीफे या उन्हें बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक मसूद ने कर्नल सोफिया को पत्र लिखकर मांगी माफी,बोले-मंत्री के बयान से पूरा देश शर्मिंदा

बता दें मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान का देश भर में विरोध किया जा रहा है, और उनके खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं। उनके विरुद्ध हाइकोर्ट के संज्ञान लेने के पश्चात जहां एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने उनसे इस्तीफा नहीं लिया और न ही उन्होंने इस्तीफा दिया। वे अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस और अन्य संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उसी क्रम में शुक्रवार को अशोकनगर कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा और उनके इस्तीफे की मांग की गई है।

अशोकनगर विधायक हरीबाबू राय ने कहा कि भाजपा ने अपने मंत्रियों को खुला छोड़ रखा है वो चाहे महिलाओं का अपमान करें या देश का लेकिन ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जबकि हाइकोर्ट के संज्ञान लेने के पश्चात उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन संगठन ने उन्हें बर्खास्त नहीं किया है, वे अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- धरना सिर्फ नौटंकी, न्यायालय से ऊपर कोई नहीं

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सुराना ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान किया है, जिसने ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कामयाबी हासिल की है। इसलिए हमने मंत्री विजय शाह के खिलाफ ज्ञापन देकर उनके इस्तीफे और पार्टी से बर्खास्तगी की मांग की है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें