फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रतिबंध के बाद कैसे बिक रहा चाइनीज मांझा, अशोकनगर में बना जानलेवा; यहां दो बाइक सवार गंभीर घायल

Thu, 15 Jan 2026 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर

अशोकनगर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ओवरब्रिज पर रविवार को चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो बाइक सवारों के गले कट गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि चलती बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज पर ही गिर पड़ी। हादसे के समय बाइक पर सवार तीसरा युवक बाउंड्री के कारण नीचे गिरने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हवा में लटक रहे मांझे से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय और नरेश बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज पर हवा में लटक रहा धारदार चाइनीज मांझा अचानक उनके गले में फंस गया। मांझा अत्यंत तेज होने के कारण दोनों के गले गंभीर रूप से कट गए और बाइक संतुलन खो बैठी। बाइक के पीछे बैठे युवक बिट्टू को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित रहा। घायल अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद पीछे से आ रहे मीनू यादव ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें- MP News: 16 जनवरी को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचेगी 32वीं किश्त, सीएम करेंगे 1836 करोड़ रुपये का अंतरण

प्रतिबंध के बावजूद जारी बिक्री
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अशोकनगर कलेक्टर ने चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया था, इसके बावजूद शहर में इसकी अवैध बिक्री जारी है। इससे एक दिन पहले ही उड़ते हुए बाज के पंख चाइनीज मांझे से कटने की घटना भी सामने आ चुकी है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें