फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuppur News: किसानों को खाद न मिलने पर भड़के पुष्पराजगढ़ विधायक, शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

Thu, 10 Jul 2025 07:43 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर

जिले भर के किसानों कों खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है। शासकीय खाद गोदाम में पिछले कई दिनों से खाद उपलब्ध नहीं है। सैकड़ों किसान रोजाना सुबह से लाइन में खड़े रहते हैं। गुरुवार को परेशान किसानों ने पुष्पराजगढ़ के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के साथ करौंदी तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए अमरकंटक मार्ग लगभग तीन घंटे तक यहां जाम लगाए रखा। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुष्पराजगढ़ अनुविभाग के एसडीएम के साथ पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां विधायक सहित किसानों की मांग पर गोदाम ले जाकर जांच कराई। जांच में गोदाम में खाद नहीं मिली।

ये भी पढ़ें-  कांग्रेस विधायक के विवादित बयान ने पकड़ा तूल, FIR की मांग; स्वयंसेवकों ने कोतवाली में दिया आवेदन

किसानों का कहना है कि सरकारी गोदाम में डीएपी खाद 1300 रुपए में मिलती है। वहीं निजी दुकानों में 1600 से 2000 रुपए में बिक रही है। कृषि सीजन में यह समस्या किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सरकारी गोदाम से उन्हें लगातार नई तारीखें दी जा रही हैं। किसानों ने मौके पर बताया कि समय पर खाद न मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है और इससे कृषि कार्य में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिन से वह खाद के लिए सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं, जहां उन्हें टोकन तो दे दिया गया है लेकिन जब भी वहां आते हैं उन्हें यह कह दिया जाता है कि खाद अभी तक नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक शबनम मौसी पर लूटपाट और मारपीट का आरोप, सब्जी व्यापारी ने दी शिकायत, जानें मामला

दोपहर से जारी धरने में सैकड़ों किसान अनूपपुर-अमरकंटक मार्ग बैठे रहे, जिससे यहां पर लंबा जाम लग गया था। साथ ही अधिकारी भी विधायक और किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें अधिकारियों ने खाद आपूर्ति का आश्वासन भी दिया।
कृषि अधिकारी निशा सिन्हा ने बताया है कि जिले में सभी विधानसभा के लिए यूरिया आ चुकी है। बाकी बचे फर्टिलाइजर शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक आ जाएगा। इस आश्वासन के बाद पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने अपना धरना खत्म किया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें