फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आगर मालवा में नृत्य करते हुए निकली तुलजा भवानी और मां कालका चूनर यात्रा, भक्त हुए शामिल; देखें वीडियो

Wed, 09 Oct 2024 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में देश के अलग अलग हिस्से में हिंदू धर्म का अनुसरण करने वाले लोग माता की झांकियां सहित, कन्या भोजन और चूनर यात्रा जैसे कई तरह के धार्मिक आयोजन करते हैं। जिसमें धर्मप्रेमी बंधु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उसी क्रम में लगभग पिछले 1,7 वर्षों से आगर जिला मुख्यालय में चली आ रही भवानी और कालका माता की चूनर यात्रा का आयोजन हिंदू संगठन के द्वारा किया गया। जिसमें अधिक संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

बता दें कि मंगलवार को आगर जिला मुख्यालय पर जय भवानी ग्रुप आगर के तत्वाधान में विशाल चुनर यात्रा का आयोजन किया गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें 51 मीटर की चुनर मां तुलजा भवानी और मां कालका को चढ़ाई गई। गौरतलब है की विगत 17 वर्षों से जय भवानी ग्रुप आगर द्वारा विशाल चुनर यात्रा व विशाल कन्या भोज का आयोजन किया जाता रहा है। इसके तारतम में इस वर्ष भी विशाल चुनर यात्रा व विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया।

चुनर यात्रा का शुभारंभ आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी से किया गया, जो पुरानी तहसील चौराह, पुराना अस्पताल चौराह, सरकार वाड़ा, हॉट पूरा, सराफा बाजार, लक्ष्मणपूरा से होते हुए मां कालका मंदिर व मां तुलजा भवानी मंदिर पहुंची, जहां पर माता को चुनार चढ़ाई गई, चुनर यात्रा के समापन के पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें