जिले से एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है, जहां लहसुन से भरा हुआ एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और उसका सहयोगी साथी बुरी तरह फंस गए और मदद के लिए चिल्लाते चीखते रहे। आवाज सुनकर मदद के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं प्रशासन की टीम मौके पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से दोनों को बाहर निकल गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी गई थी। यह घटना बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे के लगभग हुई।
जानकारी के मुताबिक कानड़ से आगे ग्राम सांमगी माना की पुलिया के समीप लहसुन लेकर कोलकाता जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। ट्रक के पलटी खाने पर ट्रक चालक अफसर पिता आबिद उम्र 24 और उसका सहयोगी साथी मुबारिक पिता आरिफ उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी मुख्तियार नगर कादराबाद जिला सीहोर बुरी तरह ट्रक में फंस गए और मदद के लिए चिल्लाते चीखते रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशहत के बाद जब दोनों को बाहर निकल गया और एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।