फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: आगर मालवा में सड़क हादसा, दिल्ली से इंदौर जा रही बस पलटी, एक बच्ची की मौत; 20 यात्री घायल

Wed, 18 Dec 2024 11:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

आगर मालवा जिले में बुधवार की सुबह बस पलटने के कारण हुए सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है, जिसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी भी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल में पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम आगर मालवा जिले से गुजरने वाले इंदौर-कोटा नेशनल हाइवे पर स्थित कीटखेड़ी ग्रिड के पास का बताया जा रहा हौ। जिसमें कहा जा रहा है कि दिल्ली से इंदौर की तरफ तेज गति से जा रही एक निजी ट्रेवल्स की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई और इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुसनेर एसडीओपी, टीआई सहित सुसनेर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल सुसनेर पहुंचाया गया।

वहीं गंभीर रूप से घायल हुए 9 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी लगने पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, एसपी विनोद कुमार सिंह, एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर घायलों के हालचाल जाने।

मिली जानकारी के अनुसार निजी ट्रेवल्स की यह बस दिल्ली से इंदौर जा रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक बस काफी तेज गति से चल रही थी और घटनास्थल के समीप मोड़ पर ड्रायवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस रॉन्ग साइड एक खेत में बिजली के तारों और रेलिंग तोड़कर पलट गई। बस पलटने से एक बालिका बस के नीचे दब गई थी, जिसे तुंरत जेसीबी की सहायता से बस को उठाकर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आगर मालवा एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह सुबह 6 से साढ़े 6 बजे की बात है, जिसमें दिल्ली से इंदौर की तरफ एक बस जा रही थी। कीटखेड़ी के पास में बस ने रॉंग साइड में पलटी खाई है। पूछताछ के दौरान बस में सवार लोगों ने बताया कि तेज गति और ड्राइवर को नींद का झोका आने के कारण यह हादसा हुआ और बस दूसरी साइड में पलट गई। बस की दाहिनी और जो लोग बैठे थे, उन लोगों को चोट आई है और एक बालिका की मौत हुई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें