फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa: नगराधिपति बाबा बैजनाथ शाही ठाठबाट के साथ निकले नगर भ्रमण पर, पुलिस ने महादेव को दी सलामी, Video

Mon, 12 Aug 2024 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा

नगराधिपति बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी सावन माह के चौथे सोमवार आज 12 अगस्त को बड़े धूमधाम से नगर भ्रमण के लिए मंदिर प्रांगण से एक बजे शुरू हुई। शाही सवारी में अखाड़ा दल, ढोल पार्टी, बैंड-बाजे, दुर्गा वाहिनी दल, तासे का दल, कड़ा बीन, श्रीराम सेना सहित अन्य दल एवं विभिन्न झांकियां लेकर सम्मिलित हुए। बाबा बैजनाथ महादेव का दोपहर 12ः30 बजे गर्भगृह में बाबा बैजनाथ का पूजन और आरती की गई, जिसके उपरांत बाबा बैजनाथ को रथ में विराजित कर दोपहर एक बजे से बाबा बैजनाथ की सवारी मंदिर प्रांगण से रवाना हुई, जो दोपहर तीन बजे जिला जेल के यहां पर पहुंची। जहां पर जिला जेल पुलिस द्वारा बाबा महादेव को सलामी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें