फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agar Malwa News: सुसनेर में लव-जिहाद, खुद को हिंदू बताकर दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म

Mon, 17 Mar 2025 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर से लव जिहाद का मामला सामने आया। एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर 22 वर्षीय दो बच्चों की मां को अपने प्रेमजाल में फंसाया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जबरन शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन शादी करने के लिए भागने के दौरान ऐन मौके पर परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया।

सुसनेर के मोड़ी चौराहे पर एक महिला के परिजनों ने सोमवार को एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि यह युवक मुस्लिम होते हुए भी खुद को हिंदू बताकर महिला से प्रेमसंबंध बना रहा था। जानकारी के अनुसार राजस्थान के बकानी का निवासी मुस्लिम युवक एक निजी कम्पनी में आगर मालवा जिले में बीते कुछ दिनों से पाइप लाइन का काम कर रहा था। पीड़ित महिला के घर के समीप किराए के मकान में रह रहा था। इस दौरान किसी तरह उसने महिला के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

महिला का अपने पति से मन मुटाव चल रहा था, इसलिए वह जल्द ही उसकी बातों में आ गई। महिला के अनुसार आरोपी युवक ने महिला के साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया और शादी के लिए दबाव डाल रहा था। सूचना मिलते ही सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लव जिहाद, बलात्कार और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें