लखनऊ के अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉ. अभिषेक यादव और उनकी टीम ने मैनपुरी के 56 वर्षीय गंभीर मरीज का बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया। आमतौर पर इस तरह की जटिल सर्जरी में 8 से 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, लेकिन रक्तदाताओं की कमी के बीच डॉक्टरों ने एडवांस तकनीक का इस्तेमाल कर रक्तस्राव को न्यूनतम रखा। मरीज की पत्नी ने लिवर डोनेट कर उनकी जान बचाई। अस्पताल के एमडी डॉ. मयंक सोमानी ने इसे टीम की विशेषज्ञता और विश्वस्तरीय सुविधाओं की बड़ी उपलब्धि बताया। अस्पताल में पिछले सात महीनों में 20 सफल लिवर ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं।