फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से, पहली बार दो शहरों में होंगे मुकाबले

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग (UPT20) के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से होने जा रहा है। टूर्नामेंट को लेकर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें सभी छह टीमों के कप्तान शामिल हुए। इस बार लीग का आयोजन पहली बार दो शहरों में किया जा रहा है। लखनऊ और कानपुर में मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 14 अगस्त से शुरू होकर छह सितंबर तक चलेगा। चौथे सीजन में छह टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। लीग के मुकाबलों को लेकर लखनऊ में क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह है। वहीं, लखनऊ फाल्कन्स की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार संभाल रहे हैं। टीम के कप्तान से प्रशंसकों को बेहतर प्रदर्शन और खिताबी जीत की उम्मीद है। दो शहरों में मुकाबले होने से इस बार लीग का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें