फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूपी में बढ़ी गर्मी की मार, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चढ़ेगा पारा

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दक्षिणी यूपी से शुरू हुआ लू का असर अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में महसूस होने लगेगा। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने से लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे गर्म हवाओं और उमस का असर और बढ़ सकता है। दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तेज धूप और लू के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें