फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वृंदावन सेक्टर-6 में सवा चार करोड़ की लागत से बनेगा विशाल पार्क, लोगों ने बांटे लड्डू

वृंदावन सेक्टर-6 में वर्षों से कूड़े और गंदगी से घिरी जमीन अब विशाल पार्क के रूप में विकसित होगी। करीब 4.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। पार्क का निर्माण करीब छह माह में पूरा होने की उम्मीद है। जिस स्थान पर पहले कूड़ा पड़ा रहता था और अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी होती थी, वहां पार्क बनने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। भूमि पूजन के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर खुशी जताई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस जमीन को साफ कर पार्क विकसित करने की मांग की जा रही थी। पार्क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को टहलने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। लोगों ने पार्क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें