फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आर्ट्स कॉलेज में सजी फोटो प्रदर्शनी

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आर्ट्स कॉलेज में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वर्ष 1957 में स्थापित फोटोग्राफी सोसाइटी, जिसे अब ‘कैप्स’ (CAPS) के नाम से जाना जाता है, की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में 80 से अधिक प्रतिभागियों की 150 से ज्यादा तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। इनमें कॉलेज के वर्तमान छात्रों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों की रचनाएं शामिल हैं। प्रदर्शनी में तस्वीरों को पोर्ट्रेट, कमर्शियल, ब्लैक एंड व्हाइट और वाइल्डलाइफ सहित विभिन्न वर्गों में रखा गया है। आयोजन के दौरान फोटोग्राफी वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही है। इसमें एनआईएफटी के वरिष्ठ फैकल्टी और दिल्ली से आए विशेषज्ञ छात्रों को फोटोग्राफी की तकनीक और बारीकियां सिखाएंगे। प्रदर्शनी में 1955-57 की पुरानी और दुर्लभ फोटोग्राफी डिक्शनरी भी आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें