फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: तेज धूप और उमस से राजधानी में लोग बेहाल, बादलों की आवाजाही से बारिश की उम्मीद

लखनऊ में मंगलवार सुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। धूप इतनी तेज रही कि जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, बीच-बीच में हल्की हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। राजधानी में अगले कुछ घंटों तक तेज धूप और उमस का असर बना रह सकता है। आसमान में काले बादलों की आवाजाही भी लगातार जारी रहेगी। इससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। बादलों के कारण तापमान में मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें