लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह-2026 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सामान्य दिनों में बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने वाले संकट के समय नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में विपक्षी दलों के नेता घरों में थे, जबकि सरकार श्रमिकों और कामगारों के साथ खड़ी रही। सीएम ने कहा कि जब प्रवासी श्रमिक अन्य राज्यों से लौट रहे थे, तब केवल केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने उनकी मदद की। उन्होंने संकट के समय साथ खड़े रहने को ही सच्चा हितैषी बताया।