फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शराब की दुकान पर मिला युवक का शव, परिवार की तरफ से नहीं मिली कोई शिकायत

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 03 Aug 2026 09:54 PM IST

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के रैथा रोड अमोली लॉन के पास सोमवार की शाम लगभग सात बजे एक 32 वर्षीय युवक का शव पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बड़े भाई सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव उनके भाई अनिल कुमार का है। मृतक वेल्डिंग कारीगर थे। उनकी पत्नी की चार वर्ष पहले मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मृतक भाई सुनील,विनोद, दिनेश और विवेक तथा पिता श्री राम लखन के साथ सैरपुर, तरहिया गांव में रहता था। परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें