फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शहीद पथ पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

पीजीआई क्षेत्र में शहीद पथ स्थित उतरेठिया के पास शुक्रवार तड़के खड़े ट्रक में पीछे से डीसीएम टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक अर्जुन यादव (27) की मौत हो गई। वह बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र स्थित देवीहा पुरवा गांव का रहने वाला था। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक, गुरुवार देर रात शहीद पथ पर एक ट्रक खराब होकर खड़ा था। चालक उसे ठीक कराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान तड़के करीब ढाई बजे फैजाबाद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्जुन डीसीएम में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक अर्जुन पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और डीसीएम चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। पिता रविकरण किसान हैं। अर्जुन अविवाहित था। उसकी मौत से मां रूपरानी समेत भाई अजय, ब्रजेश और बहनें मौसमी व रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें