एकाग्रता इंटरनेशनल फाउंडेशन और फीनिक्स की ओर से फीनिक्स पलासियो में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी ईस्टर्न फ्रंटियर के जवानों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर बैंड की शानदार प्रस्तुति दी। जवानों की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। बैंड की धुनों पर पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में लोगों ने जवानों की प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने का अवसर है। समारोह के दौरान देशभक्ति से जुड़े गीत और कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आईटीबीपी जवानों की बैंड प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।