सीतापुर-खदरा मार्ग पर शिया पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे लगा कूड़े का विशाल ढेर स्वच्छता व्यवस्था की हकीकत बयां कर रहा है। कूड़ा धीरे-धीरे फैलते हुए सड़क तक पहुंच गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण पहले से ही आवागमन प्रभावित है, वहीं कूड़े के ढेर ने समस्या को और बढ़ा दिया है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों और राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कूड़ा नहीं हटाया गया। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराकर कूड़े का निस्तारण करने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।