फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सूर्य नगर क्रॉसिंग पर दबंगों का तांडव, छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला,चार घायल, युवक की हालत नाजुक

पारा के सूर्य नगर क्रॉसिंग पर रविवार रात शराबी दबंगों ने छेड़छाड़ का विरोध करने वाले परिवार पर कहर बरपा दिया। नशे में धुत दबंगों ने पहले युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक का सिर फट गया और हालत गंभीर बनी हुई है। दो महिलाएं और एक बुजुर्ग भी जख्मी है। पीड़िता के मुताबिक पुलिस से शिकायत दर्ज कराने के बाद जब परिवार रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था तभी सूर्य नगर क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए बैठे 50 से अधिक दबंगों ने कार रोककर दोबारा हमला बोल दिया। कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और बेटे को बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा गया। बीच बचाव करने वालों को भी नहीं छोड़ा गया। हमलावर बेटे को मरा समझकर मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया नामजद आरोपियों नागेंद्र यादव उर्फ गब्बर, पदम्मन यादव, बब्बन यादव, श्रीकांत और उदय यादव समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घर पर पुलिस तैनात कर दी गई और पुलिस की तीन टीमों का गठन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें