लखनऊ में आयोजित 7वें इन्फ्रास्ट्रक्चर विजनरी लीडरशिप समिट-2026 में ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था देश के लिए मिसाल बनी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित माहौल के कारण राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। बबलू कुमार ने कहा कि एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट और डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि सीसीटीएनएस और 'यूपी कॉप' ऐप के जरिए पुलिस सेवाओं का डिजिटलीकरण कर आमजन को ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।