कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), उत्तरी क्षेत्र की ओर से 36वीं अखिल भारतीय जीएसआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जीएसआई के एडिशनल डायरेक्टर जनरल राजिंदर कुमार, डीडीजी स्टेट यूनिट उत्तर प्रदेश वीपी गौर, डॉ. राजीव राही और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के प्रो-चांसलर डॉ. सैयद नदीम अख्तर मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और खेल भावना को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करना है।