अमर उजाला और मुथूट फाइनेंस के संयुक्त तत्वावधान में सुनहरी सोच सीजन-4 के तहत 'श्रेष्ठ प्रधान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार और मुथूट फाइनेंस के जनरल मैनेजर अभिषेक अय्यर ने श्रेष्ठ 10 प्रधानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।