फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सील वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-8 स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में सोमवार को भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि मानकों की अनदेखी के चलते आवास विकास विभाग ने रेस्तरां को पहले ही सील कर दिया था। इसके बावजूद परिसर में आग लगने की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारी आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। वहीं, सील किए गए परिसर में आग कैसे लगी, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चर्चा रही कि सील होने के बावजूद परिसर में आग लगने की स्थिति कैसे बनी। अधिकारियों की जांच के बाद ही आग के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें