फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्कूल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में ड्रेस कोड की अनदेखी, पैंट-शर्ट में ही प्रतिभाग करते दिखे खिलाड़ी

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के जिम्नास्टिक हाल में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की तैयारी और व्यवस्था पर सवाल उठे। प्रतियोगिता में ज्यादातर स्कूली बच्चे जिम्नास्टिक की निर्धारित पोशाक के बजाय पैंट-शर्ट पहने नजर आए। जिम्नास्टिक जैसे खेल में शरीर की गतिविधियों और स्टेप्स को आसानी से करने के लिए खिलाड़ियों की पोशाक का आरामदायक और लचीला होना जरूरी माना जाता है। खेल से जुड़े लोगों के मुताबिक, लड़कों के लिए फिटेड टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स या ट्रैक पैंट जैसी पोशाक बेहतर रहती है, जिससे शरीर को पर्याप्त खिंचाव और मूवमेंट मिल सके। इसके बावजूद प्रतियोगिता में बच्चों ने सामान्य पैंट-शर्ट में ही प्रतिभाग किया। आरोप है कि प्रतियोगिता की औपचारिकता पूरी करने के लिए ड्रेस और जरूरी व्यवस्थाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। सवाल उठता है कि यदि स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं को ऐसी सुविधाएं और व्यवस्था नहीं मिलेगी तो खिलाड़ी आगे कैसे बढ़ेंगे? बेहतर संसाधन और मानक व्यवस्था से ही प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें