लखनऊ के गोमती नगर स्थित जयपुरिया स्कूल के बाहर छुट्टी के समय भारी जाम की स्थिति बन गई। स्कूल से बच्चों के निकलने के दौरान बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने से सड़क पर लंबी कतार लग गई और वाहन रेंगते नजर आए। अभिभावकों और राहगीरों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक दबाव बढ़ने से आसपास के मार्ग भी प्रभावित रहे। स्थानीय लोगों ने स्कूल समय में बेहतर यातायात व्यवस्था और पुलिस की तैनाती की मांग की है, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।