हजरतगंज स्थित जीपीओ कैंपस के सीटीओ कंपाउंड के कॉन्फ्रेंस हॉल में सीईआईआर एवं संचार साथी विषय पर एलईए कॉन्फ्रेंस और हैंडसेट रिकवरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दूरसंचार विभाग, उत्तर प्रदेश (पूर्व) एलएसए के अपर महानिदेशक तथा उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की पुलिस तकनीकी सेवाएं शाखा के सहायक निदेशक शुभम पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोबाइल फोन की बरामदगी और सीईआईआर व संचार साथी प्रणाली के प्रभावी उपयोग के लिए किए गए प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।