जब लोग सिस्टम से परेशान हो जाए तब सिर्फ सीएम का दौरा है सिस्टम को सुधार सकता है। हम बात कर रहे हैं विकास नगर मिनी स्टेडियम के बगल में विशालकाय नाला जो गंदगी के लिए कुछ ज्यादा ही जाना जाता है। नाले के आसपास व सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा रहता है पर जब आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सेवा अस्पताल में चल रहे राम कथा में जगतगुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात के लिए जाना हुआ तब नगर निगम को याद आया कि रास्ते में एक गंदगी का अंबार भी पड़ेगा तब क्या था आनन फानन में ग्रीन कर्टन गंदगी पर डालकर ताकि मुख्यमंत्री को ना दिखे कर दिया गया।