ऐशबाग के तिलक नगर में सुबह 9.30 बजे से राशन बांटना चालू किया गया। स्थानीय लोग सुबह अपना कार्ड लगा नंबर लगाकर चले गए। इसके बाद लोगों को राशन लेने के लिए कोटेदार निरंजन लाल अग्रवाल की ओर से बुलाया गया। सुबह एक घंटा सर्वर ठप रहने की वजह से लोगों को राशन मिलने में दिक्कतें आईं।