फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ने से दुपहिया वाहनों को नुकसान, माइलेज कम हो रहा, इंजन पर पड़ रहा दबाव

लखनऊ के बंगला बाजार, सालेह नगर स्थित एसके ऑटो सर्विस सेंटर के मैकेनिक कर्मराज के अनुसार, पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ने से दुपहिया वाहनों को नुकसान हो रहा है। इसके कारण वाहनों का माइलेज और पिकअप काफी कम हो गया है। साथ ही, इंजन के पिस्टन और वाल्व जल्दी खराब हो रहे हैं। जो इंजन साल-दर साल चलते थे, वे अब महज छह महीने में ही जवाब दे रहे हैं। कार्बोरेटर और प्लग काले पड़ रहे हैं, जिससे गाड़ियों का परफॉर्मेंस बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं, गाड़ी सर्विस कराने पहुंचे अजय ने भी बताया कि पहले गाड़ी में 100 रुपये का पेट्रोल डालने पर पूरा दिन काम कर लेते है, लेकिन अब तो 200 रुपए का पेट्रोल भी पूरा नहीं पड़ रहा है। वहीं, चारबाग, एपी सेन रोड स्थित स्पीड ऑटो सर्विस सेंटर के मैकेनिक सलमान ने बताया कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण गाड़ियां जल्दी स्टार्ट नहीं हो रही हैं और उनके अधिक गर्म होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा, स्पार्क प्लग और इंजन में अधिक कार्बन जमने लगा है, जिससे माइलेज कम हो रहा है और कार्बोरेटर में ओवरफ्लो की समस्या भी देखी जा रही है। वाहन चालकों को इसकी वजह से सर्विसिंग पर अधिक ध्यान देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें