फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व सांसद बृजभूषण ने सीएम योगी से मुलाकात पर दिया बयान, बोले- बताया किन बातों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद मंगलवार को नवाबगंज के नंदिनीनगर में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें बुलाया हम गए। वो हमारे शुभचिंतक हैं। यह सत्य है कि 31 महीने मैंने उनसे मुलाकात नहीं की। जब बुलाया तो मैं गया, इस पर किसी को आपत्ति करने की जरूरत नहीं है। बृजभूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री से कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। केवल पुरानी बातें हुईं। उनसे पुराने संबंध हैं। हम महसूस कर रहे थे और वह महसूस कर रहे थे। किसी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। यह एक बिल्कुल व्यक्तिगत मुलाकात थी। जैसे परिवार के दो लोग काफी दिनों बाद मिले हों और अपना-अपना शिकवा अपना-अपना गम बयां कर रहे हों। इसके अलावा कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। पूर्व सांसद ने कहा कि 2023 जनवरी माह से मुख्यमंत्री से मेरी बातचीत बंद हो गई थी। 31 महीने न मैं मुख्यमंत्री से मिला और न ही मिलने का प्रयास किया क्योंकि 2023 जनवरी मेरे लिए एक टर्निंग प्वाइंट था। मेरे ऊपर एक बहुत बड़ा आरोप लगा। उसका मुझे सामना करना पड़ा। उसी दिन मैने निश्चय कर लिया था कि यह लड़ाई मेरी है और मुझे ही लड़नी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें