फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री बोले- भारत हाइड्रोजन ट्रेन के युग में पहुंचा

Akash Dwivedi Updated Fri, 17 Jul 2026 04:13 PM IST

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ऐशबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित देश के 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय रेलवे ने विकास की लंबी यात्रा तय की है। जहां कभी पहली ट्रेन भाप के इंजन से चली थी, वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हाइड्रोजन ट्रेन के युग में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में शुरू हो चुकी है, जिससे भविष्य में डीजल और पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर तेजी से कार्य हो रहा है और कृषि विज्ञान से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक भारत नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ केवल "मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं" के लिए ही नहीं, बल्कि ब्रह्मोस परियोजना के कारण भी विश्वभर में अपनी पहचान बना रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें