फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित

हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज परिवर्तन कर नवीन ध्वज विधि-विधान के साथ आरोहित किया गया। शुक्रवार को ट्रस्ट की ओर से सुबह लगभग नौ बजे इसकी सूचना ग्रुप में दी गई। मंदिर व्यवस्था से जुड़े विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे ने बताया कि परंपरा के अनुसार विशेष अवसरों पर मंदिर के ध्वज को बदला जाता है। नववर्ष के शुभारंभ पर ध्वज परिवर्तन को शुभ संकेत माना जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें