फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नई गन्ना किस्म और चेरी टमाटर ने खींचा ध्यान, कृषि विज्ञान कांग्रेस में दिखी नवाचार की झलक

तेलीबाग स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान में चल रहे तीन दिवसीय कृषि विज्ञान कांग्रेस में नवाचार की खास झलक देखने को मिली। गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई गन्ने की नई किस्म ने सभी का ध्यान खींचा। इस नई किस्म के साथ तैयार किए गए गुड़ और सिरका भी प्रदर्शनी में खास आकर्षण रहे। वैज्ञानिकों ने बताया कि इससे किसानों को गन्ने से ज्यादा आय के नए विकल्प मिल सकते हैं। वहीं, हैदरगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रजाति के रंग-बिरंगे चेरी टमाटर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन टमाटरों की खासियत उनकी गुणवत्ता और बेहतर बाजार संभावनाएं बताई गईं। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने इन नवाचारों में खास दिलचस्पी दिखाई, जिससे साफ है कि खेती में नए प्रयोग अब तेजी से किसानों तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें