फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मुंशी पुलिया-पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर बाइक बनी आग का गोला

Akash Dwivedi Updated Thu, 20 Aug 2026 07:09 PM IST

मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर की ओर जा रही एक बाइक में गुरुवार को अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक बाराबंकी जा रहा था। फ्लाईओवर पर बाइक में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना गाजीपुर की पॉलिटेक्निक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंची और बाइक में लगी आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें