लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले से पहले चेन्नई टीम के फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बनारस से आए फैन भविष्य मंगलानी खिलाड़ियों की पेंटिंग बनाकर स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थन में अपनी पेंटिंग्स प्रदर्शित कीं, जिन्हें क्रिकेट प्रेमियों ने खूब सराहा। स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में फैंस अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करते नजर आए।