फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मौलाना बिलाल से मिले सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, बोले- उनका संदेश जनता तक पहुंचाऊंगा

समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने सोमवार को रात में नदवा पहुंच कर नदवा प्रमुख मौलाना बिलाल हसनी नदवी से मुलाकात की। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा देश को कमजोर कर रही है और मुल्क को बांट रही है। दारुल उलूम नदवातुल के मेहमान खाने में शिवपाल यादव करीब एक घंटा तक रहे। उन्होंने मौलाना के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी नेताजी के साथ यहां अक्सर आता रहता था। इधर स्वस्थ ठीक न होने की वजह से काफी दिनों के बाद आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं मौलाना का संदेश कि समाज को जोड़े रखना है। भाईचारे को बढ़ाना है, इसको जनता तक पहुंचाने का काम करूंगा। अभी भजपा मुल्क को बांटकर कमजोर कर रही है। इस मौके पर सपा नेता बदरुल हसन खान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें