फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मोहर्रम को लेकर शुक्रवार को बंद रहेंगे इमामबाड़ा के पर्यटक स्थल, घूमने के लिए न बनाएं प्लान

इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया, बाउली, शाही हम्माम आदि का भ्रमण करने आ रहे पर्यटकों के लिए यह खबर बहुत काम की है। 26 जून यानी शुक्रवार को इमामबाड़ा घूमने की योजना न बनाएं। मुहर्रम के चलते इस दिन बड़ा और छोटा इमामबाड़ा स्थित सभी पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। इस संबंध में हुसैनाबाद एवं संबद्ध ट्रस्ट के प्रभारी अधिकारी/ नगर मजिस्ट्रेट ने पत्र जारी किया है। इसमें बताया कि गत वर्ष की तरह ही इस साल भी 10 मुहर्रम पर शुक्रवार को बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया और बाउली बंद रहेगी। साथ ही छोटा इमामबाड़ा की पिक्चर गैलरी और शाही हम्माम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। नगर मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त पश्चिम व सहायक पुलिस आयुक्त चौक को दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें