लखनऊ के चिनहट स्थित लौलई पावर हाउस पर कांशीराम कॉलोनी के उपभोक्ताओं ने रिचार्ज मीटर व्यवस्था के विरोध में घेराव किया। लोगों ने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति शांत हुई, लेकिन उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।