राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। ये तस्वीर अलीगंज इलाके की सुबह आठ बजे की है। कोहरा इतना घना है कि 100 मीटर भी नहीं दिख रहा है। बीते तीन दिनों में निकली धूप ने लोगों को राहत दी पर अब घने कोहरे और ठंड से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।